Invalid slider ID or alias.

गंगरार-सारणेश्वर महादेव समिति की बैठक आयोजित, मेले को लेकर चर्चा की।

 

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।

गंगरार।प्रबंधकारिणी समिति श्री सारणेश्वर महादेव की बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर चार दिवसीय मेले का आयोजन 8 मार्च से 11 मार्च तक करने का निर्णय लिया गया। निर्णयनुसार 8 मार्च प्रातः 7 बजे भगवान सारणेश्वर महादेव का महा अभिषेक 9 बजे से विशाल शोभायात्रा, सायः8बजे से विशाल भजन संध्या व रात्रि 12बजे माहाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा। 9 मार्च रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 10 मार्च रात्रि 8 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। 11 मार्च को मेले का समापन होगा। मेले में दुकानदारों को ट्रस्ट द्वारा निशुल्क भोजन कराया जाएगा। दुकानों के लिए प्लाट आवंटन सोमवार 4 मार्च से किया जाएगा। बैठक में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। मेला आयोजन संबंधी समस्त तैयारी विभिन्न समितियो का गठन कर प्रारंभ की गई।
बैठक में सरपंच प्रतिनिधि एवं ट्रस्ट मंत्री बालकृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष महावीर शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ विष्णु व्यास, संयुक्त मंत्री भेरूलाल शर्मा, उपसरपंच कन्हैया लाल जीनगर, कार्यकारिणी सदस्य संपत्ति गिरी गोस्वामी, रतनलाल सरेकू, मनोहर सिंह राव, धर्म नारायण शर्मा, हर्षवर्धन काखानी ,दिलीप व्यास, शंकर लाल पुरबीया, इंद्रमल नोग्या, रवि पुरोहित, चिरंजीव बरिया, विनोद शर्मा, मुकेश खटीक, रामनिवास खटीक, गणेश नोग्या, सागर सोनी, संजय सोनी, ललित शर्मा, अंकित डूडीया ,संतोष बालोटिया, हेप्पी सरेकू, मोहनलाल सरेकू,सुभाष पंचोली, प्रकाश टेंगर ,दिनेश शर्मा, बबलेश शर्मा ,विकास शर्मा, कन्हैया लाल गंधर्व, गोपाल पटवा, मांगीलाल माली आदि कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

Don`t copy text!