Invalid slider ID or alias.

गंगरार-गोवंश भरा वाहन पलटा, एक गोवंश की मौत, वाहन चालक एवं खलासी गंभीर घायल।

वीरधरा न्यूज़। गंगरार@ कमलेश सालवी।


गंगरार। उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग चित्तौड़गढ़ विश्राम कुट्टी पुलिया के समीप गुरुवार अल सुबह करीब 3 बजे एक पिकअप वाहन के सड़क पर पलट जाने से एक गोवंश की मौके पर मौत हो गई वही वाहन में अन्य गोवंशो को भी चोटे आई।

मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा की तरफ से चित्तौड़गढ़ की ओर यह वाहन आ रहा था। भीलवाड़ा रायला के कुछ गो भक्तों को इस वाहन में ठूस ठूस कर गोवंश भरे होने की जानकारी मिली थी। जिसे लेकर उन लोगों ने इस वाहन का पीछा किया तो विश्राम कुट्टी के समीप तेज गति से चल रहा वाहन असंतुलित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर बने हुए नाले में पलट गया। गो भक्तों ने तत्काल पिकअप के अंदर झांक कर देखा तो आठ गो वंशो को रस्सों से बांधकर ठूस ठूस कर भर रखा था। जिसके चलते गोवंशों के पैरों में रगड़ के निशान एवं शरीर पर चोटे आई। जिस पर उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। और पुलिस प्रशासन एवं गो भक्तों ने रस्सों को काट कर गो वंश को मुक्त किया। और इस दुर्घटना में एक गोवंश की मृत्यु हो गई और वाहन पलटने से वाहन चालक एवं खलासी को गंभीर चोटे आई।

Don`t copy text!