Invalid slider ID or alias.

कपासन/सोनियाना-देर रात तक काव्य धारा धाराप्रवाह बहती रही खूब जमा कवि सम्मेलन।

 

वीरधरा न्यूज़। सोनियाना@ श्री कालू सेन।

सोनियाणा। ग्राम सोनियाणा ग्राम पंचायत कंथारिया में असावरा माता के त्रिदिवसीय मेले का आगाज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन से हुआ।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में केलवा की कवयित्री भावना लोहर ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का श्रीगणेश किया। रमाकांत दाधीच ने कथा कविता सुनाकर कर पहली प्रस्तुति दी। काछोला के कवि प्रभु प्रभाकर ने राजस्थानी हास्य गीतों श्रोताओं को खूब हंसाया। मावली के हास्य कवि मनोज गुर्जर ने गुदगुदाते हुए राजनीति बना हिंजी राब वेईगी घोड़ा ऐला मेला फररिया गधा चुनाव लड़रिया सुनाकर खूब दाद बटोरी और दर्द बाप को होता है रोती है बेटियां छंद सुनकर आंखें नम कर दी गुर्जर ने अनुठे अंदाज में श्रोताओं को भैरू जी पोप सोंग वाली कविता से आनंदित किया।
हास्य कवि जाकिर हुसैन अमन ने फेंकूं कविताएं फेंककर खूब हंसाया फेंकूं राजा का राज बताकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कवयित्री भावना लोहर और कवि डॉ दिनेश व्यास ललकार संचालक की खट्टी-मीठी हास्य नोंक झोंक पर श्रोताओं ने खूब ठहाके लगाए ।
किताबों में छुपे खत तेरे हाथ आ गए प्रेम गीत सुनकर भावना ने श्रोताओं से खूब दाद बटोरी।
मायड़ भाषा के मधुर गीतकार सोहन चौधरी के गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रंग जमा दिया।
राष्ट्रवादी कवि डॉ दिनेश व्यास ललकार ने शहीदों की शहादतों पर नोटों के वोटों की रोटी सिकने नहीं दूंगा। ओढ़ लिया तिरंगा जिसने तिरंगे की इबादत में क़ीमत उसकी लगाने नहीं दूंगा।
भारत भू के अमर जवानों का कफ़न तिरंगा उस तिरंगे को दो रंगों में बंटने नहीं दूंगा। सौगंध श्री राम की शीश कवि का दरबारों में झुकने नहीं दूंगा।ओजस्वी अंदाज में कविता सुनाकर समां बांधा। वंदेमातरम् गाते गाते भगत सिंह फांसी झूल गया कविता सुनाकर देर रात तक श्रोताओं को अनेक काव्य रसों से भिगोया।
काव्य प्रेमी गोपाल जाट उप सरपंच बीएमसी अध्यक्ष सोनियाणा ने समस्त ग्रामवासीयों मेला आयोजकों की तरफ से स्वागत सत्कार और आभार व्यक्त किया।

Don`t copy text!