Invalid slider ID or alias.

सिरोही-नगर भ्रमण पर निकले ठाकुरजी, सारणेश्वरजी मेला शुरू।

वीरधरा न्यूज़। सिरोही@ श्री राजु राठौड़।


सिरोही।शहर में सोमवार शाम राजमहल स्थित पदमनाथ मंदिर से राजसी ठाठ के साथ पालकी निकली। पूर्व नरेश रघुवीर सिंह देवड़ा, राजपरिवार के इन्द्रेश्वर सिंह देवड़ा, महाराज देवत सिंह देवड़ा ने पदमनाथ मंदिर में आरती की। इसके बाद पालकी शुरू हुईं जो गाजे बाजे के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित लाखेराव तालाब पहुंची। पालकी में रेबारी समाजबंधुओं समेत शहरवासियों ने भाग लिया। राजमहल से निकली पालकी में शहर के अन्य मंदिरों की पालकियां भी इसमें शामिल हुई। लाखेराव तालाब में ठाकुर जी को स्नान के बाद पूजा की। यहां महाआरती की गई। इसके बाद वापस लौटी।

Don`t copy text!