Invalid slider ID or alias.

सिरोही-धर्ममय हुआ सिरोही, बाबा रामदेवजी की निकली पालकियां।


वीरधरा न्यूज़। सिरोही@ श्री राजु राठौड़।


सिरोही।राजस्थान के लोकदेवता बाबा रामदेवजी की जयंती पर सिरोही शहर में निकली पालकियों से वातावरण धर्ममय हो गया। शहर के दक्षिणी व उत्तरी मेघवालवास, सैनिकवास और वाल्मिकी कॉलोनी से बाबा रामदेवजी की चार अलग-अलग पालकियां गाजे बाजे के साथ निकली। पालकी में शामिल श्रद्धालु डीजे व ढोल ढमाकों की धुन पर नाचते-गाते मुख्य मार्गों से गुजरे। अलग-अलग समय पर निकली इन पालकियों से शहर में दिनभर गाजे बाजे बजते रहे और शहरवासियों ने भी पालकी में बिराजे बाबा रामदेवजी के दर्शन-पूजन कर खुशहाली की कामना की।

Don`t copy text!