Invalid slider ID or alias.

राजसमंद-निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति आमेट, भीम, कुवारियां एवं खमनोर उपशाखा के चुनाव 24 को।

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री जनक दास वैष्णव।


राजसमंद।शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश चुनाव संयोजक घनश्याम लाल, प्रदेश अध्यक्ष रमेशचन्द्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा के निर्देशानुसार राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिलाशाखा राजसमंद के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर हीरालाल लुहार बिनोता ने आमेट, भीम, कुंवारियां एवं खमनोर उपशाखा के चुनाव की तिथि, स्थल की घोषणा कर चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति जिलाध्यक्ष यशवंत कुमार जोशी,जिला मंत्री नारायण सिंह चुण्डावत,जिला महिला मंत्री मधु पालीवाल,प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश्वर कुमार त्रिपाठी,विभाग संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह चुण्डावत,जिला संगठन मंत्री मनोज कुमार पालीवाल, जिला महिला संगठन मंत्री किरण माली, जिला सभाध्यक्ष तिलकेश कुमार त्रिपाठी की सहमति से की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर हीरालाल लुहार ने बताया कि चारों ही उप-शाखाओं के चुनाव 24 सितम्बर रविवार को उपशाखा मुख्यालय पर होंगे।आमेट उपशाखा के चुनाव राउमावि आमेट में चुनाव अधिकारी किशनसिंह चुण्डावत पर्यवेक्षक पप्पू सिंह सोलंकी, भीम उपशाखा के चुनाव राउमावि भीम में चुनाव अधिकारी नारायण सिंह चुण्डावत पर्यवेक्षक देवेन्द्र सिंह कच्छावा, कुंवारियां उपशाखा के चुनाव राउमावि कुंवारियां में चुनाव अधिकारी यशवंत कुमार जोशी पर्यवेक्षक रामचन्द्र सेन तथा खमनोर उपशाखा के चुनाव महाराणा प्रताप राउमावि खमनोर में चुनाव अधिकारी ऋषिकेश गुर्जर पर्यवेक्षक श्यामसुंदर झंवर के निर्देशन में निर्वाचन होंगे।

Don`t copy text!