Invalid slider ID or alias.

हजारों भाजपाइयों के साथ हर्षवर्धन सिंह रुद ने भरी हुंकार  जालमपुरा में परिवर्तन यात्रा का स्वागत, उमड़ा जनसेलाब।

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।


चित्तौडग़ढ़। चित्तौडग़ढ़ में परिवर्तन यात्रा के प्रवेश के साथ ही चित्तौडग़ढ़ विधानसभा में परिवर्तन कि सुगबुगाहट तेज हो गईं है, जहा एक ओर भाजपा अब दो भागो में बटती नजर आ रही है वही दूसरी ओर वर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ओर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने चुनावी प्रचार तेज करते हुए परिवर्तन यात्रा का अलग अलग जगह स्वागत कर अपना दमखम दिखाया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी के बेहद करीबी माने जाने वाले हर्षवर्धन सिंह रुद ने हजारों कार्यकर्ताओ के साथ चित्तौडग़ढ़ विधानसभा के लिए हुंकार भर दी है, रविवार को परिवर्तन यात्रा जब विधानसभा क्षेत्र के जालमपुरा पहुंची तो यहाँ हर्षवर्धन सिंह रुद ने हजारों समर्थको कि उपस्थित में अपनी दावेदारी पक्की करते हुए यात्रा का 12 जेसीबी से पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया, इस दौरान स्वागत सभा में भाजपा प्रदेश महामंत्री ओर राजसमंद सांसद दिया कुमारी, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, हर्षवर्धन सिंह रुद, किसान नेता रामप्रसाद जाट ने सम्बोधित किया।

करीब 5 घंटा लेट पहुंची परिवर्तन यात्रा फिर भी कार्यकर्त्ता डटे रहें

परिवर्तन यात्रा जालमपुरा में तय समय से करीब 5 घंटे लेट पहुंची, बावजूद इसके देर रात तक हजारों भाजपाई सभा स्थल पर डटे रहें ओर हर्षवर्धन कि दावेदारी मजबूत करते हुए उनके समर्थन में नारेबाजी करते नजर आये।

 

भीड़ से बने रहें जाम के हालत, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

 

परिवर्तन यात्रा के पहुंचने से पहले यहाँ हजारों कि तादाद में भाजपा कार्यकर्त्ता पहुंच गये पांडाल भरने के साथ ही हाइवे कि दोनों तरफ भीड़ नजर आने लगी थी, भीड़ के बढ़ने से कई बार जाम के हालत बने गये थे, शम्भूपुरा थानाधिकारी मोती राम सारण सहित जाप्ता तैनात रहा जिन्हे जाम खुलवाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हजारों कार्यकर्ताओ ने लगाई पुकार, परिवर्तन इस बार

जैसे ही परिवर्तन संकल्प यात्रा जालमपुरा सभा स्थल पहुंची इस दौरान वहां मौजूद हजारों की संख्या में भाजपाइयों ने हर्षवर्धन सिंह रुद के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए इस बार परिवर्तन की पुकार लगाई।

 

रथ नहीं रोका जा रहा तो गाड़ी पर चढ़े कार्यकर्त्ता

परिवर्तन संकल्प यात्रा का रथ जब जालमपुरा पंहुचा तो देरी होने के चलते कुछ जनप्रतिनिधियों ने रथ ना रोकने ओर पदाधिकारीयों को सभा स्थल पर ना जाने के संकेत दिए इस पर वहाँ मौजूद हजारों हर्षवर्धन समर्थको में गुस्सा फूट पड़ा ओर कोई गाड़ी के आगे तो कोई गाड़ी पर चढ़ गये ओर अतिथियों, भाजपा पदाधिकारीयों से सभा स्थल पहुंचने कि विनती कि इसके बाद मुख्य अतिथि दिया कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट सहित अन्य सभा स्थल पहुचे।

12 जेसीबी से पुष्प वर्षा ओर भव्य आतिशबाजी रहा आकर्षक का केंद्र

आजकल जेसीबी से पुष्पवर्षा का ट्रेंड चल गया है जगह जगह 2-3 जेसीबी से स्वागत होता रहा लेकिन जैसे ही परिवर्तन संकल्प यात्रा जालमपुरा पहुंची उस समय करीब आधा घंटे तक जोरदार आतिशबाजी हुई ओर वहाँ एक लाइन में ख़डी 12 जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

 

होर्डिंग हटाने से गुस्साए कार्यकर्त्ता, जताया रोष

 

किसान नेता राम प्रसाद जाट ने बताया कि हर्षवर्धन सिंह रुद के शम्भूपुरा से चित्तोड़ तक दर्जनों होर्डिंग परिवर्तन संकल्प यात्रा के स्वागत में लगाए गये, लेकिन यात्रा के पहुंचने से पहले ही असामाजिक तत्वों ने द्वेषता पूर्ण ओछी राजनीती करते हुए सभी होर्डिंग हटा दिए, जिससे हजारों कार्यकर्ताओ में रोष ओर भी बढ़ गया, उन्होंने कहा कि इस तरह करने से कुछ नहीं होगा, जिस तरह से सभा में भाजपाई पहुचे है उससे पुरा माहौल एक तरफ नजर आ रहा है, रुद का टिकिट आना भी तय है वही उन्होंने भारी मतो से जीत का भी दावा किया।

आपका जोश ओर उत्साह बता रहा है परिवर्तन चाहते हो: दिया

 

कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपका इतनी संख्या में यहाँ पहुंचना ओर आप लोगों का देर रात्रि तक रुकना, इतना जोश ओर उत्साह बता रहा कि आप परिवर्तन चाहते है, आज यहाँ से सभी को एक संकल्प लेकर जाना है कि कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

 

आप सबने आशीर्वाद दिया आगे भी बनाये रखना:रुद

 

भाजपा से चित्तौडग़ढ़ विधानसभा कि दावेदारी कर रहें हर्षवर्धन सिंह रुद ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों का जोश ओर उत्साह ही हमें ताकत देता है, आपके आशीर्वाद से ही ये सम्भव हुआ है आगे भी यही साथ बनाये रखे, साथ ही उन्होंने सभा में करीब 8 हजार से भी ज्यादा भाजपाईयों के पहुंचने का दावा किया।

ये रहे मौजूद

रघु शर्मा, मिथलेश गौतम, श्रवण सिंह राव, सुरेश गाडरी, मोहब्बत सिंह, सागर सोनी, अनंत समदानी, विनोद चपलोत, किशन जाट, रविंद्र शर्मा, दिनेश धाकड़, गजेंद्र प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, किसान नेता राम प्रसाद जाट, ज्ञानेश्वर पुरी गोस्वामी, मुकेश जाट, भेरू जाट, लालसिंह डूडी, राधेश्याम कुमावत, हरीश वैष्णव, अनिल सुखवाल, मुकेश डांगी, उदयराम धाकड़, रवि कल, रमेश सुथार, आशीष सिगलिकर, अविनाश शर्मा, दीपक पटवारी, राखी राव, रेनू, भारती वैष्णव, संजू लड्डा, कुसुम जायसवाल, नवीन सुखवाल, मंगल अहीर, देवकीशन जाट, जगदीश भांड, कमलेश रेगर, देवीलाल गाडरी, भाग्येश जैन, पवन गठयानी, सावा मंडल अध्यक्ष भेरू लाल जटिया, महेन्द्र गुर्जर, मुकेश गुर्जर, किशन गुर्जर, बृजेश डांगी, स्टार पटेल, मुकन डांगी, कमलेश मायरा, नारायण शर्मा, पियूष शर्मा, राधे गुर्जर, काना बन्ना सहित हजारों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।

Don`t copy text!