Invalid slider ID or alias.

पिता की स्मृति में पुत्र ने लिया अंगदान का संकल्प।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
“मरने के बाद तो ये शरीर ख़ाक होना ही है, क्यो ना भगवान का दिया इंसान को लौटाकर जीवन को उपयोगी बनाया जाय”
इन्ही विचारों से प्रेरित होकर युवा उद्यमी अजय त्रिपाठी निवासी चित्तोड़गढ़ ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर मरणोपरांत अंगदान का संकल्प पत्र गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ के पदाधिकारियों के साथ चित्तोड़गढ़ कलेक्टर को सौंपा। उन्होंने अंगदान हेतु भारत सरकार के नोटो विभाग में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करके डोनर कार्ड ले रखा है। गौमय आयुष बत्ती के निर्माता और इंक लेब एडवरटाइजिंग के संचालक व युवक संघ के अजय त्रिपाठी ने बताया कि कुछ समय पूर्व एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के दाह संस्कार के समय मृत व्यक्ति को सिर्फ बॉडी नाम से संबोधित करते देख जीवन के यथार्थ से परिचय हुआ और वहीं अंगदान के विचार का अंकुरण हुआ।
इस मौके पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ के पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गील, महामंत्री दयाशंकर शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महासभा मनीष त्रिपाठी, जिला विधि एवं न्याय मंत्री महासभा एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, जिला सांस्कृतिक मंत्री महासभा कवि नवीन शर्मा सारथी, गोपेश पंचोल आदि मौजूद रहे।

Don`t copy text!