Invalid slider ID or alias.

सिंहाना में रामोत्सव निधि संग्रह समिति की बैठक।

वीरधरा न्यूज़।राशमी@ श्री विनोद छिपा पहुँना।
अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण अभियान के तहत राशमी खंड में रामोत्सव निधि संग्रहण समिति सिंहाना मंडल की बैठक हनुमान जी मंदिर प्रांगण सिंहाना में रामोत्सव निधि संग्रह समिति राशमी के प्रमुख बंसी लाल कीर, सह प्रमुख कैलाश नायक, पालक शंकर भारती सिंहाना, नीरज शर्मा पहुंना , प्रमुख डॉ.भंवर लाल वैद्य पहुंना,प्रमुख शंकर लाल व्यास सिंहाना, सह-प्रमुख दीपक , निधि प्रमुख रतन पुरी गोस्वामी केआतिथ्य मे आयोजित हुई खंड प्रमुख बंसीलाल कीर ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग प्रदान करने हेतु राष्ट्रव्यापी धन संग्रहण अभियान 15 जनवरी से चलाया जाएगा । इसी क्रम में सिंहाना मंडल में भी ग्राम स्तर तक की रामोत्सव निधि संग्रहण समिति का गठन किया गया हैं। ऐसी समितियों द्वारा प्रत्येक गांव के घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्र की जाएगी। पालक डॉ.भंवरलाल वैद्य ने कार सेवा के बारे में एवं खंड सह-प्रमुख कैलाश नायक ने भव्य राम मंदिर निर्माण के बारे में पाथेय प्रदान किया।बैठक का शुभारंभ नीरज शर्मा ने रामलला का ध्यान करो, मंदिर का निर्माण करो गीत से किया। समापन कल्याण मंत्र से हुआ।
बैठक में रामोत्सव निधि संग्रह ग्राम स्तर समिति के पालक सुनील लौहार सिंहाना, राकेश त्रिपाठी मैदाखेड़ी, तेजपाल शर्मा झाड़ियाखेड़ी, कमलेश त्रिपाठी नेवरिया, प्रमुख महेंद्रसिंह सिंहाना,सह प्रमुख शिवपुरी सिंहाना, निधि प्रमुख देवनारायण शर्मा सिंहाना, रामलाल जाट , सत्यनारायण जाट, कन्हैया वैष्णव ,धर्मराज शर्मा, प्रभु सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!