Invalid slider ID or alias.

कपासन -उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर राज्यमंत्री जाडावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित।

 

वीरधरा न्यूज़। कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन। समीपवर्ती भदेसर उपखंड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं जिला संयोजक दिलीप नेभनानी की अध्यक्षता में एम. के. रिसोर्ट भदेसर में आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, तहसीलदार गुणवंत लाल माली, नोडल प्रभारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी, ब्लॉक सह संयोजक चित्तौड़गढ़ कमलेश पोरवाल, मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह राव, सह संयोजक अशोक कुमार लड्ढा, प्रदेश प्रशिक्षक इंदर सिंह शक्तावत, नारायण सिंह ,लक्ष्मी लाल खटीक, रीना खटीक विशिष्ट अतिथि थे। सह संयोजक लड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10 बजे पंचायत समिति कार्यालय से गांधी दर्शन रैली को उपखंड अधिकारी सामोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस थाना बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए एम.के. रिसोर्ट पहुंची, जहां पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जाड़ावत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को वास्तविक जीवन में अपना कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देने के लिए संकल्प दोहराया तथा गांधी दर्शन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रेरकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। स्वागत उद्बोधन सह संयोजक अशोक कुमार लड्ढा ने दिया। अतिथियों का स्वागत उपरना, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। आयोजन के द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता व्याख्याता गोवर्धन लाल धाकड़ द्वारा गांधी दर्शन आधारित जानकारी दी गई। उपस्थित संभागीयो एवं विद्यार्थियों की सामूहिक गांधी दर्शन आधारित क्विज प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें ग्राम पंचायत भदेसर ने प्रथम, नाहरगढ़ द्वितीय, एवं बांनसेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथि धीर जी खेड़ा सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश खटीक , पूर्व पी.सी.सी सदस्य जीतमल जाट, नगर अध्यक्ष कालू लाल जाट, चंद्रप्रकाश खोडपिया, भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार, सुखवाडा सरपंच शोभा लाल धाकड़ ,लक्ष्मी लाल चपलोत निकुंभ, मॉडल स्कूल प्रधानाचार्य हिमांशु जानी का स्वागत किया गया। आभार विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेश कुमार आगाल ने जताया। संचालन उप प्राचार्य प्रेम सिंह सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर गांधी दर्शन कार्यकर्ता संजय खटौड़, हकीम खान सहित प्रेरक, विद्यार्थी एवं विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।

Don`t copy text!