Invalid slider ID or alias.

आकोला में नगरपालिका खोलने की घोषणा से सफाई कर्मियों में खुशी की लहर, आतिशबाजी कर जनप्रतिनिधियों का जताया आभार।

 

वीरधरा न्यूज़। आकोला@ श्री शेख सिराजूदिन।

आकोला। कई वर्षों से आकोला में नगरपालिका खोलने की मांग की जा रही थी, हरिजन समाज के लोगों ने पूर्व में जनप्रतिनिधियों व आलाधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। समाज के लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों का मानदेय बहुत कम है अगर नगरपालिका बनती है तो सफाई कर्मचारियों को पर्मानेंट (स्थाई) व मानदेय भी बड़ जाएगा। सफाई कर्मचारियों की अब आकोला में नगरपालिका खोलने की मांग हुई पूरी। घोषणा के बाद गुरुवार को आकोला मुख्य बस स्टैंड, शनिमहाराज चौराहे पर महिलाएं पुरूष सफाई कर्मचारियों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। नगरपालिका की घोषणाएं होने से हरिजन समाज क्षेत्र वासियों सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई। गुरुवार को आतिशबाजी कर जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

Don`t copy text!