Invalid slider ID or alias.

कड़ाके की ठंड का कहर जारी, जनजीवन प्रभावित

वीरधरा न्यूज़। राशमी@ श्री विनोद छिपा पहुना।
राशमी। उपखंड क्षेत्र में एक सप्ताह से ठंड का कहर जारी है। ठंडी हवा चलनी अभी जारी है। ठंड से बचाव के लिए लोगों अलाव का सहारा लेना पड़ा है। ठंडक के चलते लोग घरों से कम ही निकले। इससे बाजारों में कारोबार मंदा रहा। सर्दी के चलते मुख्यालय पर आम दिनों के मुकाबले भीड़ कम रही। बाजारों में दुकानों के आगे लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते रहे। पिछले चार दिनों से कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल हैं। सूरज न निकलने से दिन में भी राहत नहीं मिल पा रही है। कई दिनों से सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह जरूरी काम से निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले इसके बाद भी कांपते नजर आए। अलाव के पास लोग सिमट गए।

Don`t copy text!