Invalid slider ID or alias.

मेघवाल के कानून मंत्री बनने पर खुशी जताते हुए कार्यकर्ताओं ने किया अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यर्पण।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रवक्ता राजेश मोची ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय शीर्ष नेत्रत्व से राजस्थान के अनुसूचित जाति के अर्जुनराम मेघवाल को केंद्रीय कानून मंत्री बनाए जाने पर दुर्ग रोड पर बाबासाहेब कि प्रतिमा स्थल पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाअध्यक्ष कमलेश आमेरिया के नेतृत्व में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिला कर खुशी जताई।
इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिलीप बेनीवाल, अर्जुन जोनवाल, नगर अध्यक्ष सुनील रजक, पूर्व पार्षद बहादुर बैरवा, राजू सालवी, हेमन्त चावला, मन की बात प्रभारी धर्मेश मेघवाल, जीवन कोदली, राजेन्द्र खटीक, उदय लाल धोबी, कुशाल आमेरिया, जसवंत आमेरिया, शिव चावला, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Don`t copy text!