Invalid slider ID or alias.

किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

वीरधरा न्यूज़।प्रतापगढ़@ श्री बन्शीलाल धाकड़।
जालौर। सांचौर जीवाणा व आसपास के गांवों में अभ्युदय सेवा संस्थान के तत्वाधान में रमेश आँजणा ने किसान दिवस पर कोरोना के चलते किसानों के घर घर जाकर किसान जागरूकता तथा उन्नत खेती की तकनीकी खेती के विषय में   जानकारी दी।
आँजणा ने किसान दिवस के अवसर पर किसान दिवस का महत्व व किसान के घर में जन्मे किसान हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का जीवन परिचय दिया | उसके बाद किसानों को बीज से लेकर संग्रहन, बुवाई, समय पर खाद फर्टिलाइजर तथा कीट रोगों से बचाव को लेकर घरेलू उपाय बताए ताकि फसल में  लागत घटे तथा मुनाफा बढ़े।
आँजणा ने बताया कि संस्था द्वारा अगले एक साल में  घर घर जाकर 5000 किसानों को जैविक खेती के लिए  जागरूक करना तथा उन्हें जैविक खेती  से जोड़कर आत्म निर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

Don`t copy text!