Invalid slider ID or alias.

पूर्व मंत्री कृपलानी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया रंगतेरस का पर्व।

 

वीरधरान्यूज़@निम्बाहेड़ा@डेस्क।

निम्बाहेड़ा।खुशहाली और प्रेम के रंगों के पर्व होली के तेरहवें दिन रंगतेरस पर निम्बाहेड़ा में बच्चों से लेकर बड़ों एवं स्त्री, पुरुष ने भारी उत्साह के साथ फाग खेला।
इसी क्रम में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने आदर्श कॉलोनी स्थित झूलेलाल भवन में भाजपा परिवार एवं नगर वासियों के साथ जमकर रंग तेरस पर्व मनाया।
इस अवसर पर भाजपा परिवार के पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, वरिष्ठ भाजपा पार्षद पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर सहित नगर मण्डल, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के बड़ी संख्या में पदधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद थे। इस दौरान बच्चों में भी अपने चहेते नेताजी को रंग गुलाल लगाने के लिए उत्साह देखा गया, वहीं कृपलानी ने नगरवासियों व कार्यकर्ताओं के साथ डीजे पर होली के गानों पर गुलाल उड़ाकर जमकर ठुमके लगाए।
इस अवसर पर कृपलानी ने सभी को रंगतेरस की बधाई देते हुए कहा कि इस बार होली के रंग, बच्चो और अपनों के संग मना कर रंग तेरस प्रंसग पर छोटे बच्चो का आत्मीय स्नेह, प्यार व अपनापन मन को प्रसन्न कर गया।

Don`t copy text!