Invalid slider ID or alias.

सावा में महिलाओं ने रखा व्रत, दशा माता से की सुख समृद्धि की कामना, पारंपरिक गीतों के साथ की पूजा।

 

वीरधरा न्यूज़। सावा@ श्री सोनू क्षोत्रिय।

सावा। कस्बे में शुक्रवार को महिलाओं ने दशा माता पर्व परंपरागत ढंग से मनाया। पीपल की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। दशा माता व्रत किया और कथा सुनी। दिन में 1 बजे तक अलग अलग मुहूर्त पर महिलाओं ने पीपली की पूजा कर प्रसाद चढ़ाया और परिक्रमा लगाई गई। पूजा अर्चना कर महिलाओं ने घर में समृद्धि की कामना की। पूजा की थाल लिए सजधज कर महिलाएं पीपल की पूजा करने पहुंची। पारंपरिक गीत गाते हुए दीप प्रज्वलित कर पीपल को वस्त्र चढ़ाएं गए और गले में दशा माता का धागा बांधा गया। दानपुण्य भी किए गए।
जगह-जगह महिलाओ द्वारा पीपल की पूजा कि गईं।

Don`t copy text!