Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-नगरी में बेड़च किनारे दिखा मगरमच्छ, गांव मे मची हड़कंप।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़।नगरी गांव में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद गांव मे हड़कंप मच गया इसकी जानकारी मिली तो कई ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंच गए। काफी देर तक मगरमच्छ नदी के किनारे बैठा रहा। बाद में फिर से पानी में चला गया। यह मगरमच्छ काफी विशालकाय था।
इस संबंध में नगरी ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच आनंदसिंह ने बताया कि गांव से होकर गुजर रही बेड़च नदी में से निकल कर एक मगरमच्छ किनारे चट्टानों पर जाकर बैठ गया। इसकी जानकारी मिली तो कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। गनीमत रही कि मगरमच्छ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन बड़ा मगरमच्छ नदी किनारे देख कर लोग दहशत में आ गए।

Don`t copy text!