Invalid slider ID or alias.

गंगरार-अंतरराष्ट्रीय शब्द सुधा साहित्य मंच उत्तराखंड ने सालवी को किया सम्मानित।

 

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ श्री कमलेश सालवी।

गंगरार।अंतरराष्ट्रीय शब्द सुधा साहित्य मंच उत्तराखंड की सह संस्थापिका मीरा चौरसिया ने दूरभाष द्वारा जानकारी देकर बताया की हाल ही संस्था द्वारा ढाई अक्षर प्रेम के विषय पर एक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारतवर्ष से रचनाकार व कवियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में राजस्थान के चितौड़गढ जिले रचनाकार एवं कवि ठाकुर कुमार सालवी निवासी गंगरार ने अपना कविता पाठ किया। संस्था के संस्थापक राजीव यादव सहित संस्था के समस्त सदस्यों ने सालवी का आभार जताया।
हाल ही मे साहित्य संगम संस्थान इकाई गुजरात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बालगीत पर अपना कविता पाठ प्रस्तुत किया था। जिसपर साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, प्रदेश अध्यक्ष रतन कुमार शर्मा द्वारा सालवी को सम्मानित किया गया।

Don`t copy text!