Invalid slider ID or alias.

डुंगला-मोरवन सहकारी समिति में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ पदभार ग्रहण समारोह।

 

वीरधरा न्यूज़।डूंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डूंगला। उपखंड क्षेत्र के मोरवन ग्राम में ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मोरवन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी नें एक समारोह के तहत पदभार ग्रहण किया।
जानकारी में मंडल महामंत्री अशोक सोनी द्वारा बताया गया कि आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, बड़ीसादड़ी प्रधान नंदलाल मेनारिया, सीपी नामधारी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि किशन अहीर के आतिथ्य मे आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला साफा दुपट्टा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
इस मौके पर मंगलवाड सहकारी समिति अध्यक्ष गणपत छिपा, भाणुजा सहकारी समिति अध्यक्ष देवीलाल जणवा, मोतीलाल ओस्तवाल, पुष्कर अहीर, युवा मोर्चा मंडल मोड सिंह गोड, अध्यक्ष उपाध्यक्ष जगदीश मेनारिया, लोठियाना सहकारी समिति चंद्रशेखर शर्मा ईडरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुर्गा देवी सोनी, सरपंच कुंदन खेरोदिया, सरपंच शंकर पाटीदार, सरपंच मनोहर जाट, सरपंच सुरेश डांगी, भाजपा जिला मंत्री भैरू लाल गाडरी, रमेश शर्मा पूर्व सरपंच मोरवन, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक सोनी, दिनेश शर्मा मोरवन उपसरपंच, ललित जारोली, पूरणमल टेलर, भेरूलाल शर्मा, मोरवन ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्षा सुंदर देवी शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्कर लाल अहीर, सदस्य दिनेश शर्मा, रामलाल शर्मा, अशोक सुथार, उदी बाई जाट, पन्ना लाल रेगर, भंवर लाल मीणा, नक्षत्र मल अहिर, सुरेश पाटीदार, गोपाल लाल जाट, भेरू लाल गुर्जर उपस्थित थे।
इस मौके आस पास क्षेत्र के पदाधिकारी गण जो कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे। उनका भी सहकारी समिति की ओर से स्वागत सम्मान किया गया।

Don`t copy text!