Invalid slider ID or alias.

बांसवाड़ा-दिगंबर जैन मंदिर नोगामा में सम्मेद शिखर बचाओ पोस्टर का विमोचन।

वीरधरा न्यूज़।बांसवाड़ा@ श्री सुरेश गांधी।

बांसवाड़ा।जैनों के तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को केन्द्रीय वन मंत्रालय व झारखंड सरकार ने वन्य जीव अभ्यारण्य का एक भाग व पर्यावरण पर्यटन क्षेत्र घोषित कर दिया हैं। जिससे श्री सम्मेद शिखर जी तीर्थ क्षेत्र पर गैर धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा हैं। जिसके विरोध में 11 दिसंबर 2022 को विश्व जैन संगठन के तत्वावधान में दिल्ली के रामलीला मैदान में पूज्य सैंकड़ों संतों के सानिध्य में धर्म सभा व विरोध रैली का आयोजन रखा गया हैं। जिसके समर्थन में बांसवाड़ा जिला मुख्यालय के कुशलबाग मैदान में 11 दिसंबर 2022 को विरोध सभा व महारैली का आयोजन हेतु विश्व जैन संगठन के राज्य प्रभारी भरत गांधी ने 2 अगस्त 2019 को जारी गजट व बढ़ती गैर धार्मिक गतिविधियों की व पेड़ों के अवैध कटाई व पत्थरों के अवैध खनन की जानकारी दी। जिसमें नौगामा समाज के सभी युवा, बालिका मंडल, नवयुवक मंडल, महिला मंडल, जैन समाज के सभी बंधुओं ने भाग लिया।
इस दौरान रमेश पंडित जी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी, सुभाष नानावटी, आशीष पिंडारमिया, दानमल गांधी, दीपक पंचोरी, दर्शन पंचोरी व नरेशजी पिंडारमिया ने अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही श्री सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन के पोस्टर का विमोचन नोगामा दिगंबर जैन समाज द्वारा किया गया।
श्री सम्मेद शिखर बचाओ रैली को सफल बनाने हेतु दिगंबर जैन मंदिर परिसर में सभी जैन समाज के बंधुओं से निवेदन किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेकर श्री सम्मेद शिखरजी बचाओं रैली को सफल बनाने का आह्वान किया व केन्द्रीय वन मंत्रालय द्वारा जारी गजट का पुरजोर विरोध हुए तत्काल प्रभाव से उस अधिसूचना को सरकार द्वारा वापस लेने हेतु संपूर्ण भारत एवं संपूर्ण विश्व के बंधुओं से आह्वान किया गया। बांसवाड़ा जिले के सभी गांवों के जैन बंधुओं द्वारा अधिसूचना को रद्द कराने हेतु महिलायें केसरिया वस्त्रों में एवं पुरुष सफेद वस्त्रों में जैन धर्म ध्वज लेकर जिलाधीश को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय वन मंत्रालय भारत सरकार व झारखंड सरकार के नाम ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई।

Don`t copy text!