Invalid slider ID or alias.

डुंगला-अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अपने वसूली अभियान के तहत बकाया वसूल दारो से वसूल किए 80 लाख रुपए।

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डूंगला।अजमेर विद्युत वितरण निगम डूंगला द्वारा चलाए जा रहे 25 से 30 नवंबर तक विशेष राजस्व वसूली अभियान के दौरान उपखंड कार्यालय के कर्मचारी अधिकारियों ने राजस्व वसूली हेतु प्रयास करते हुए मार्च 2022 के बाद रुका हुआ बकाया विद्युत बिल राशि लगभग 80 लाख रुपए का राजस्व इन 6 दिनों में बकाया वाले उपभोक्ताओं से वसूल कर जमा कराया गया। लगभग 120 विद्युत कलेक्शन हटाए गए। सबसे अधिक बकाया वाले विद्युत उपभोक्ता जिन का बकाया राशि 3 लाख से अधिक पर विद्युत कनेक्शन डिस्कनेक्ट किया गया। उक्त राजस्व वसूली के नोडल ऑफिसर केके अग्रवाल अधिशासी अभियंता चित्तौड़गढ़, सावित्री रानी गुप्ता सहायक अभियंता चित्तौड़गढ़, के निर्देशन में पूरी कार्रवाई की गई।

Don`t copy text!