Invalid slider ID or alias.

डूंगला- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरवन में संविधान दिवस की दिलाई शपथ।

 

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डुंगला।संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि भूतपूर्व सीबीओ मिट्ठू लाल रेबारी, सेवानिवृत्त व्याख्याता गणेश लाल टेलर थे। कार्यक्रम में रेबारी ने संविधान के बारे में चर्चा करते हुए संविधान को संक्षिप्त में समझाया। गणेश लाल टेलर ने संविधान के उद्देश्य, पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देते हुए संविधान के महत्व को समझने के बारे में आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर संविधान की उद्देशिका, पृष्ठवना क़ी प्रतिज्ञा करवाई गई। इस मौके पर संस्था प्रधान कालू लाल मेघवाल अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के मौके पर विद्यालय के बालक बालिकाएं उपस्थित थी।

Don`t copy text!