Invalid slider ID or alias.

डुंगला-भाटोली बागरियान के वार्ड 11 के चुनाव हुए, उपसरपंच पद पर कांता छाजेड़ एक मत से रही विजयी।

 

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डुंगला।भाटोली बागरियान ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 11 के उपचुनाव 26 नवंबर शनिवार को हुए। जिसमें भाजपा के कांता छाजेड़ ने 1 वोट से चुनाव जीतकर उपसरपंच पद हासिल किया। मौके पर चुनाव पदाधिकारी ने उप सरपंच को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। तथा प्रमाण पत्र जारी किया। इस मोके पर चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस पद के लिए प्रातः 4 फार्म लगाए गए थे। जिसमें से 2 फार्म उठा लिए गए। दोनों पार्टियों की एक-एक सीट पर उम्मीदवार ने फार्म कायम रखा। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कांता छाजेड़ ने एक मत से विजय हासिल की। मतदान अधिकारी द्वारा कांता को विजय हासिल कर पत्र जारी किया। इस मौके पर टीडीआर नारायण लाल नंगारची ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में रमेश सोनी थे। सरपंच ओंकार लाल जाट ने बताया कि भाटोली बागरियान ग्राम पंचायत में उपचुनाव शनिवार को संपादित हुए। भाटोली बागरियान ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 11 के पुष्कर लाल जाट टीलाखेड़ा ने चुनाव जीतकर उपसरपंच पद हासिल किया था। पुष्कर जाट की मृत्यु के पश्चात उप सरपंच की सीट खाली थी। जिसका चुनाव 26 नवंबर शनिवार को किया गया।
चुनाव संपन्न कराने के मौके पर भाटोली बागरियन सरपंच उकार लाल जाट, उपसरपंच कांता छाजेड़, भेरू लाल लोहार, भेरु लाल जाट, प्रकाश जाट, उदय लाल जाट, लोकेंद्र छाजेड़, दिनेश छाजेड़, बाबूलाल छाजेड़, सचिव राजमल डांगी, मिट्ठू लाल कुमार, चांदमल रावत, अनीता लोहार, नन्द लाल बावरी, गोपाल जाट, कैलाश जाट, सोशल बाई गुर्जर के साथ अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Don`t copy text!