Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा/बनेड़ा-श्रद्धा उल्लास के साथ घर पर मनाई सहस्त्रबाहु जयंती।

 

वीरधरा न्यूज़।बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका

बनेड़ा।भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जयंती कलाल समाज द्वारा प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इसी कड़ी में इस बार भी कलाल समाज के कुलदेव एवं आराध्य देव भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जयंती रायला के रीको एरिया में बालू लाल सुवालका के परिवार जनों ने श्रद्धा व उल्लास के साथ सोमवार को अपने घर पर मनाई। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन देव की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके नमन कर आराध्य देव सहस्त्रार्जुन को याद किया। वही कुलदेव सहस्त्रबाहु अर्जुन देव जी से प्रार्थना की गई कि परिवार पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने और परिवार की सुख समृद्धि खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। सहस्त्रार्जुन जयंती के उपलक्ष्य में मौहल्ले में फल वितरित किए। इस दौरान दिनेश सुवालका घनश्याम सुवालका लीला देवी सुवालका रानू देवी सुवालका सृष्टि सुवालका आदि परिजनों ने आराध्य देव की जयंती पर उन्हें नमन कर याद किया।

Don`t copy text!