Invalid slider ID or alias.

रेवलिया कला गांव में शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा।

वीरधरा न्यूज़।सोनियाना@ श्री कालू सेन।

सोनियाना।रेवलिया कलां में चल रही श्रीमद्‌भागवत कथा में कथा वाचक व्यास कमल किशोर शास्त्री द्वारा कथा प्रसंग भगवद मटिया व भगवद चिन्तन के लिए मन पर संयम करने के साधन व मानव का सर्वोत्तम धर्म कृष्ण कथा व भगवद चरणों में अनन्य शरणागति स्वीकार कर जीवन की पूर्ण समर्पित करना समझाया। भीष्म पितामह युधिष्ठिर संवाद कुन्ती द्वारिकाधीश संवाद शोकनादिक सनतकुमार संवाद सुनाया। राधे कृष्णा म्युजिकल ग्रुप सरदारशहर (चुरू) द्वारा अच्छे व सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी । भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा चारभुजा मंदिर से शुरू हुई जो डीजे की धुन पर महिलाएं पुरुष नाचते गाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे, शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए पूरे गांव में भ्रमण करके फिर चारभुजा मंदिर पर पहुंची एवं उसके बाद में यज्ञ अनुष्ठान करवाए गए के पश्चात भागवत कथा का शुभारंभ हुआ एवं श्रीमद् भागवत कथा कमल किशोर शास्त्री ने किया इससे पूर्व मुंगाना धाम के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 गुरुदेव चेतन दास जी महाराज के द्वारा प्रवचन भी दिए गए एवं उनके साथ में आए भजन गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति विधि एवं भगवान की कीर्तन भी किए गए भागवत कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग आ रहे हैं रेवलिया कला गांव की खंडेलवाल ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष शिवलाल खंडेलवाल ने बताया कि भागवत कथा में बड़ी संख्या में लोग भागवत कथा सुनने आ रहे हैं भागवत कथा का आनंद ले रहे हैं।

Don`t copy text!