Invalid slider ID or alias.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, महिपाल सिंह संरक्षक नियुक्त।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तोड़गढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला चित्तौड़गढ़ की कार्यकारिणी की नगर पालिका कॉलोनी स्थित होटल इंद्राणी में हुई बैठक में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह शक्तावत धरोल एव जिला संरक्षक महिपाल सिंह फाचर सोलंकी, जिला महामंत्री शक्ति सिंह राठौड सांवलपुरा, बाबू सिंह भाटी मुरोली ओर प्रवीण सिंह भाटी डगला का खेडा, सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र सिंह राठौड़ सांवलपुरा, राजेन्द्र सिंह शक्तावत धरोल व वीरेंद्र सिंह डेलवास, जिला विधि सलाहकार एवं कोषाध्यक्ष सूर्य करण सिंह सोलंकी अकोलागढ आदि को संगठन के पदाधिकारियों के रूप में जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार और मेवाड़ संभाग अध्यक्ष गुलाब सिंह अकोलागढ एवं समाजजन उपस्थित रहे और इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही चित्तौड़गढ़ जिले में जातिगत आरक्षण के विरोध में एक रैली का आयोजन किया जाएगा।

Don`t copy text!