Invalid slider ID or alias.

डुंगला-ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता मे सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित।

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डुंगला।राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यालय में सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। जानकारी मे मिडिया प्रभारी प्रकाश मेनारिया नें बताया की राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी सन्दर्भ मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनावाली के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करोली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे बालक बालिकाओं द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गईं। इस मोके पर अतिथियों द्वारा बताया की
खेल खेल में मेल जोल बढ़ता है। हर पंचायत के दरम्यान एक नया इतिहास बनेगा।इस मोके पर सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश डांगी ग्राम पंचायत पुनावली, पीइइओ नारायण लाल पुरोहित, प्र.अ. भेरु लाल शर्मा , प्र.अ. हबीब मंसुरी, प्र.अ. मगनीराम डांगी,मुख्य निर्णायक शंकर लाल जाट शा.शि., दिनेश सेन , अध्यापक छोगा लाल जाट, रामपाल गोरासरा, प्रकाश मेनारिया, नर्बदाशकर मेनारिया एवं ग्रामवासी व पंचायत के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Don`t copy text!