Invalid slider ID or alias.

बनेड़ा-अपना संस्थान ने साप्ताहिक श्रमदान में किया साफ सफाई का कार्य।

वीरधरा न्यूज़।बनेड़ा@ श्री दिनेश कुमार सुवालका।

भीलवाड़ा/बनेड़ा। कस्बे में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का साप्ताहिक श्रम साधना केंद्र अपना संस्थान की पूरी टोली एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से यह अद्भुत कार्यक्रम निरंतर जारी है।
रविवार को राम सरोवर तालाब किनारे स्थित तेजाजी के स्थान व बाई राज जी की बावड़ी बनेड़ा पर स्थित पशुओं के पानी पीने की पो की सफ़ाई का कार्य किया गया। तथा उसमें कल्ली पाउडर का छिड़काव ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर श्रमदान करते हुए पो के आसपास की सफाई का कार्य किया गया।
इस कार्य हेतु मुरली मनोहर व्यास, अनिल मोगरिया, सुभाष चन्द्र देराश्री, सोहन लाल बैरवा,भेरू लाल रेगर, रामेश्वर लाल जी माली भोपा जी तेजा जी का स्थान विजय नुवाल, भेरू लाल लक्षकार नगर अध्यक्ष भाजपा, महंत राजवीर सिंह, यज्ञ नारायण लाड, महेश न्याति, प्रभाकर पाठोद्या, शान्ति लाल लक्षकार, सरदार सिंह कानावत, सत्य नारायण शर्मा, रजत नुवाल,बालकृष्ण सोडाणी, का सहयोग रहा।
अंत में तेजाजी के स्थान पर वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया
बाजी राज की बावड़ी प्राचीन शिवालय पर अनिल मोगरिया द्वारा अभिषेक करवाया गया।

Don`t copy text!