Invalid slider ID or alias.

नई दिल्ली-रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ी:आज से 1056.50 रुपए में मिलेगा, 2 महीने में 103 रुपए बढ़े।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

नई दिल्ली। देश में आज लोगों को महंगाई का झटका लगा है। तेल-गैस कंपनियों ने आज रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। कंपनियों के इस फैसले के बाद आज से घरेलु उपयोग का 14.2KG का गैस सिलेंडर 1056.50 रुपए में मिल रहा है। करीब 6 महीने में घरेलु रसोई गैस की कीमत में ये तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही घरेलु गैस सिलेंडर की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि आज तेल-गैस कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने घरेलु के अलावा कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर कंपनियों ने 8.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम की है। इस कमी के बाद आज से जयपुर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2046.50 रुपए के बजाए 2038 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की कीमतों में 5 दिन में दूसरी बार कमी की है।

2 महीने में 103 रुपए बढ़े घरेलु गैस के दाम

तेल-गैस कंपनियों ने इससे पहले मई में घरेलु गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था। 7 मई को 50 रुपए और 19 मई को 3 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद आज फिर 50 रुपए बढ़ाए है। इस तरह 2 महीने में घरेलु उपयोग का सिलेण्डर 103 रुपए तक महंगा हो गया है।

Don`t copy text!