Invalid slider ID or alias.

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष मेंतवाला, उपाध्यक्ष बडोली व महामंत्री का चित्तौड़गढ़ में भव्य स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह मेंतवाला, उपाध्यक्ष ल नारायण सिंह बड़ोली व महामंत्री भवानी प्रताप सिंह ताणा का मंगलवार को वीर भूमि चित्तौड़ पहुचने पर श्री भूपाल राजपूत छात्रावास में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा जिला शाखा चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष महाराज सहदेव सिंह नारेला, उपाध्यक्ष करण सिंह बराडा, महामंत्री तेजपाल सिंह खोर, कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह शेखावत व मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की तहसील डूंगला के अध्यक्ष गणपत सिंह चुंडावत व तेज सिंह शक्तावत, प्रह्लाद सिंह शक्तावत, जीवन सिंह गौड़ भदेसर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अकोलागढ़ व दिलीप सिंह शक्तावत चित्तौड़गढ़ तहसील के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रोलाहेड़ा चित्तौड़गढ़ नगर के उपाध्यक्ष जयपाल सिंह घटियावली, कमलेंद्र सिंह चौथपुरा, अजय सिंह खो,र निंबाहेड़ा के कुलदीप सिंह अंबावली, मालम सिह पंवार श्री क्षत्रिय सेवा संस्थान सेती के बलवीर सिंह राठौड़ व गोवर्धन सिंह भाटी चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि व धनेत सरपंच रणजीत सिंह डगला का खेड़ा सहित फतेह सिंह शक्तावत, देवेंद्र सिंह राणावत, शैतान सिह नरधारी, ललित सिह पुठोली, दीपक सिंह, दुर्गा सिंह चौगावडी आदि इकाइयों के पदाधिकारियों तथा जौहर स्मृति संस्थान चित्तौड़गढ के नरपत सिंह भाटी व गजराज सिंह बराड़ा पूर्व उपाध्यक्ष कर्नल रणधीर सिंह बस्सी, भंवर सिंह नेतावल गढ़, श्री राजपूत करणी सेना के भूपेन्द्र सिह भाटी, चमन पाल सिंह सोलंकी, शक्ति सिंह वीरेंद्र सिंह तवर, भूपाल राजपूत छात्रावास के मैनेजिंग डायरेक्टर लाल सिंह भाटी व प्रदीप सिंह नाहरगढ़, जोहर क्षत्राणी मंच की निर्मला कवर व राजकवर प्रताप स्पोर्ट्स क्लब संस्थान के योगेंद्र पाल सिंह राठौड व वीरेंद्र सिंह सांखडा खेड़ा ,जिला खेल अधिकारी गिरधारी सिंह चौहान, श्रीनाथ सिंह तलाऊ, दिलिप सिह नारेला सहित क्षत्रिय समाज के प्रबुद्धजनों ने माला पहनाकर, पाग धारण करवाकर उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुवे केंद्रीय अध्यक्ष मेंतवाला ने सर्वप्रथम बलिदान व जौहर की इस भूमि को नमन करते हुवे कहा कि ये वो धरती है जिसे दुनिया मे बलिदानों की भूमि का सिरमौर कहा जाता है तो वंही भक्ति की निर्मल धारा का प्रवाह भी यंही से होता है। यंहा की संस्कृति, स्वाभिमान को दुनिया के लिए आदर्श माना गया है। वर्तमान समय मे सम्पूर्ण विश्व मे बिराजमान क्षत्रिय कौम इस धरती की तरफ से आशा की किरण का इंतजार कर कर रही है कि हमारे क्षीण होते हुवे गौरव व इतिहास को कोई बचा सकता है तो वो यही धरती व यंहा बिराजमान क्षत्रिय सिरदार मेवाड़ क्षत्रिय महासभा ने मुझे जो ये जिम्मेदारी सौंपी है उसे में व मेरी सम्पूर्ण कार्यकारिणी पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेगी। नवीन केंद्रीय कार्यकारिणी शीघ्र कार्य योजना बनाकर कार्य करेगी।
केंद्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह बड़ोली ने भी अपने विचार व्यक्त किये व समाज को एकजुटता से आगे बढ़ने का आव्हान किया।
सभा का संचालन जिला महामंत्री तेजपाल सिंह खोर ने किया।

Don`t copy text!