Invalid slider ID or alias.

गंगरार-महेश जयंती पर आयोजित होगे धार्मिक अनुष्ठान।

वीरधरा न्यूज़।गंगरार@ श्री कमलेश सालवी।
गंगरार। महेश जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगे। उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में महेश जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। प्रातः काल 7:15 बजे सारणेश्वर महादेव मंदिर मे महादेवजी का अभिषेक एवं महाआरती होगी। तत्पश्चात 9:15 बजे भगवान महेश की शोभायात्रा श्री महेश भवन से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः महेश भवन पहुंचेगी। इसी कड़ी में दोपहर 1:15 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उसके साथ उसका वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा।

Don`t copy text!