Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष सक्सेना का किया अभिनन्दन।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़।विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, जिला उपाध्यक्ष आशा पोखरना, जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र झंवर, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने महिला मोर्चा की नव नियुक्त नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सैना का उपरना ओढाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
इस दौरान रश्मि सक्सैना ने विधायक आक्या एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्हे जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुये भाजपा मे महिलाओ को अधिक से अधिक जोड़कर पार्टी को और मजबूत करेगें।
इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, महामंत्री अनिल ईनाणी, उपाध्यक्ष सुदर्शन रामपुरिया, कोषाध्यक्ष रवीन्द्रा लड्ढ़ा, लोकेश त्रिपाठी, मंत्री नीलेश छिपा, मोनू सलूजा, मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, कार्यलय प्रमुख चेतन गौड़, पार्षद हरीश ईनाणी, पार्षद मनोज मेनारिया, पार्षद मुन्ना गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री सतपाल दुआ, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष वकील सुनील रजक, शम्भूपूरा सावा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम जयसवाल , घोसुंडा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रोशन देवी अहीर, पूर्व पार्षद हरीश गुरनानी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष फतहलाल भड़कतीया, किसान मोर्चा नगर मंत्री नारायण सिंह, महिला मोर्चा कार्यकर्ता भारती दाधीच, अनुराधा छीपा, राजकुमारी, सुनीता सोनी, राजकुमारी सिंगला, दिनेश मुन्दड़ा आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!