Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा/ कोटडी-कांग्रेस पार्टी के नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन।

 

वीरधरा न्यूज़।कोटड़ी @ श्री सूर्य प्रकाश तेली।
कोटड़ी।आज दिनांक 03.02 2022 गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर (पूर्व विधायक राजस्थान) के कैलेंडर नव वर्ष के उपलक्ष में विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में गायत्री देवी त्रिवेदी विधायक रायपुर सहाड़ा, अनिल डांगी कांग्रेस प्रत्याशी भीलवाड़ा, हाफिज रहमान शाही इमाम भीलवाड़ा, गोपाल मालवीय मांडलगढ़, रामप्रसाद धाबाई प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान गुर्जर महासभा, छोगालाल गुर्जर पूर्व डेरी चेयरमैन, राजेश चौधरी जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस, रेखा हिरण जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी, किशन चौधरी जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, योगेश सोनी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, अक्षय गुर्जर जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, लादू लाल गुर्जर देव सेना अध्यक्ष, मनोज पालीवाल सेवादल, दीपक ,साबिर (छेनू), एवम जिले से प्रधान व भीलवाड़ा जिले के सभी ब्लॉकों के सरपंच संघ के अध्यक्ष, कई जिला परिषद सदस्य गण, पंचायत समिति सदस्य गण, पार्षद गण सहित कई गणमान्य लोग अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस उपलक्ष पर राहुल गांधी, सम्मानीय प्रियंका गांधी का जो संदेश किसान, गरीब ,युवा ,मजदूर ,आम आदमी हर वर्ग के साथ– “हर दम हर कदम आपके साथ” कांग्रेस पार्टी व पार्टी के समस्त नेता व कार्यकर्ता हर घड़ी, हर पल सेवा में तत्पर रहेंगे।
संपूर्ण जिले की सभी तहसीलों, पंचायतों, गांव एवं ढाणी तक इस कैलेंडर के माध्यम से कांग्रेस पार्टी का यह संदेश पहुंचाया जाएगा। संपूर्ण जिले में नव वर्ष 2022 के 5 लाख कैलेंडर घर-घर तक पहुंचाए जाएंगे।

Don`t copy text!