Invalid slider ID or alias.

जयपुर-बीकानेर एक्सप्रेस हादसे में राजस्थान के 9 घायल, गंभीर घायलों को एक-एक लाख और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए देगी गहलोत सरकार।

वीरधरा न्यूज़।जयपुर@ श्री अक्षय लालवानी।
जयपुर।बीकानेर एक्सप्रेस रेल हादसे में राजस्थान के 9 लोग घायल हुए हैं। इसमें से एक की स्थिति गंभीर है। रेलवे के साथ ही राजस्थान सरकार ने भी आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल और ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने हादसे के शिकार लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। गहलोत सरकार ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
रेलवे ने सामान्य रूप से घायलों को 25 हजार और गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। घायलों का जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के ही अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनके परिजन भी पहुंच गए हैं। कुछ घायल बिना सरकारी सहायता लिए सीधे कोलकाता के लिए निकल गए हैं।
इस हादसे में जान गंवा चुके सभी यात्रियों की पहचान हो गई है। इसमें राजस्थान का कोई भी यात्री नहीं था। राजस्थान के यात्री जिन डिब्बों में थे, वहां किसी की मौत नहीं हुई। अब तक सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है।

आर्थिक पैकेज की घोषणा

घायलों में बीकानेर की एक 20 वर्षीय युवती पूर्णिमा बरमन हैं। वह मैनागुड़ी रूरल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। रेलवे ने 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर, सीकर, नागौर से भी कई घायल हुए हैं। इनमें जयपुर में अजमेर रोड पर रहने वाली मोनिका रॉय, सीकर के जगदीश प्रजापति, जयपुर के एनसीआर बिल्डिंग में रहने वाले दीपक विश्वकर्मा, नागौर के ईश्वर राम, मालवीय नगर जयपुर की केसबाला बर्मन, पिंकी बर्मन, सोडाला श्याम नगर के अमिया बर्मन, जयपुर के ही सोमनाथ राय, नागौर नावां के धर्मेंद्र चौधरी भी घायलों में शामिल हैं। नागौर के ईश्वरराम गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा हुई है। इसके अलावा शेष को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने जाना हालचाल
आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने दैनिक भास्कर को बताया कि हम राजस्थान के सभी घायलों से मिले हैं। सभी की स्थिति नियंत्रण में है। नागौर के एक युवक को गंभीर चोट लगी है। शेष ठीक हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। ये सहायता सिर्फ राजस्थान के निवासियों को मिलेगी।

Don`t copy text!