Invalid slider ID or alias.

रावतभाटा/ भेसरोडगढ़-शनिवार को निकलेगी दत्तात्रेय भगवान की भव्य शोभायात्रा, हर्षोल्लास से मनाएंगे दत्तात्रेय जयंती।

वीरधरा न्यूज़।भेसरोडगढ़@ श्री कैलाश पुरी गोस्वामी।
भैंसरोडगढ़। ग्राम तंबोलिया में आज शनिवार को प्रातः 9:15 अन्नपूर्णा मठ माताजी परिसर में नागेश्वर महादेव से दत्तात्रेय जयंती महोत्सव की शोभा यात्रा प्रारंभ होगी।
दशनाम गोस्वामी समाज के बारवा मंडल के संरक्षक भैरु शंकर पुरी ठिकाना भैंसरोड गढ़ ने बताया कि बारवा मंडल के दशनाम गोस्वामी समाज के महंत पंचौ युवा समाज के पदाधिकारियों के सहयोग से दत्तात्रेय भगवान कि जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर शुक्रवार को रात्रि महा सत्संग का आयोजन किया जाएगा। शनिवार सुबह 9:15 बजे नागेश्वर महादेव मंदिर से दत्तात्रेय भगवान को विमान में विराजित कर ढोल नगाड़ा डीजे के साथ शोभा यात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा कस्बा के मुख्य मार्ग होते हुए दोपहर 1:15 बजे मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शोभायात्रा के साथ महिलाएं युवा दत्तात्रेय भगवान के शोभायात्रा महोत्सव में नृत्य करते हुए धूमधाम से शोभायात्रा में क्षेत्र के समाज के महंत और पंच बड़ी संख्या में भाग लेंगे और दत्तात्रेय भगवान जयंती मनाएंगे।
इस अवसर पर दशनाम गोस्वामी समाज के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गोस्वामी, समाज के संगठन महामंत्री देव पुरी, समाज के पूर्व सरपंच मार्गदर्शक शंकरपुरी, मंडल के महामंत्री प्रकाश पुरी, किशन पुरी, मोहनपुरी, माधुपुरी, भगवत पुरी, नंदपुरी, भैरू पुरी, नंदगिरी, सत्यनारायण पुरी, संतोष पुरी बोराव, लादू पुरी, प्रभु पुरी, कैलाश गिरी, मांगू पुरी, रमेश पुरी, उगम पुरी, दिनेश पुरी, लादू पुरी, ऊकारपुरी आदि समाज के महंत पंच आदि भाग लेंगे।

Don`t copy text!