Invalid slider ID or alias.

रावतभाटा-परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में आवारा श्र्वानो को पकड़वाने की मांग को लिए पार्षद ने अधिशाषी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

वीरधरा न्यूज़। रावतभाटा@ श्री पवन मेहर।


रावतभाटा। रावतभाटा में स्थित परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में पिछले 2 वर्ष से एक मात्र समस्या चली आ रही हैं, जिसके कारण कॉलोनी के निवासियों में डर का माहोल बढ़ता जा रहा हैं।

जानकारी देते हुए पार्षद मनीष गिरी ने बताया की कॉलोनी में आवारा श्र्वानो ने आतंक मचा रखा हैं। उन्होंने बताया की पिछले 2 वर्ष में उन्होंने करीब 25 बार नगरपालिका प्रशासन, एसडीएम कार्यलय में शिकायत दर्ज कराई। व एनजीओ की मदद से कॉलोनी से आवारा श्र्वानो को पकड़वाने की मांग की। कॉलोनी में श्र्वानो की संख्या 1000 से कई गुना अधिक होने के कारण खतरा बढ़ता जा रहा हैं। यहां आए दिन बच्चो पर हमला करने,दो पहिया वाहन के पीछे उनके दौड़ने से दुर्घटना होने आदि जैसी खबरे आम हो गई हैं। आमतौर पर इन्हे झुंड में रोड पर देखा जाता था। अब ये कई मकानों की छत तक पहुंचने लगे हैं। जिस कारण पहले लोग घर से निकलते हुए डरते थे। अब लोगो का अपनी ही छत पर जाना भी मुश्किल हो गया हैं। कई लोगो ने पार्षद से इन्हे पकड़वाने की गुहार लगाई। पार्षद ने मौजूद लोगो को बताया की उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में हर संभव कोशिश की थी। मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की थी। पर वहा से भी कोई समाधान नहीं हुआ। पार्षद ने नगरपालिका प्रशासन से एनजीओ बुलाकर कॉलोनी से आवारा श्र्वानो का स्टेरलाइजेशन करवाने की मांग की हैं। उन्होंने बताया की दिल्ली जयपुर से वाइल्डलाइफ व अन्य विभागों से उनके पास फोन आने पर जब उन्हें सही जानकारी दी गई कि रावतभाटा में कोई एनजीओ इस कार्य के लिए नही उपलब्ध कराई गई हैं। तो उन्हें भी आश्चर्य हुआ। और उन्होंने भी इस संदर्भ में कुछ करने की बात कही थी। पर अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। पार्षद गिरी ने अधिशाषी अधिकारी व नगरपालिका अध्यक्ष से उचित कदम उठा कर कॉलोनी की समस्या के निवारण की मांग की।

Don`t copy text!