Invalid slider ID or alias.

रावतभाटा-भाजपा युवा मोर्चा की युवा चौपाल व यूथ कनेक्ट को लेकर बैठक सम्पन्न।

वीरधरा न्यूज़। रावतभाटा@ श्री पवन मेहर।


रावतभाटा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक इरेक्ट गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई। बैठक में भाजयुमो के युवा चौपाल व यूथ कनेक्ट अभियान के जिला संयोजक नवीन सुखवाल मुख्य अतिथि रहे। सभा को संबोधित करते हुए नवीन सुखवाल ने बताया की युवा मोर्चा पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओ से युवाओं को जोड़ने का अभियान चला रहा। भाजपा के अबकी बार 400 पार के टारगेट को पूरा करने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को आह्वान किया व युवा चौपाल कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यक्रमो की विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सोनू व्यास ने नमो ऐप के माध्यम से अधिक से अधिक आमजन को जोड़ने के लिए निर्देशित किया। भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रौनक चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र में किए गए कोटा – रावतभाटा सड़क निर्माण, रावतभाटा को रेलवे लाइन से जोड़ने, मजदूरों के लिए ईएसआई हॉस्पिटल खोलने की अनुशंसा आदि कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री विष्णु राठौर ने किया। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथि व कार्यकर्ताओ का आभार नगर उपाध्यक्ष सिद्धार्थ वधवा ने जताया। कार्यक्रम के दौरान कुंडाल मंडल अध्यक्ष रामनिवास धाकड़, कुंडाल मंडल भाजयुमो अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जाट, नगर महामंत्री हेमंत शाक्यवाल, राहुल नायक, नगर उपाध्यक्ष कृष्णा सोनी, ईश्वर डिंडोनिया, बंटी गुर्जर, प्रवक्ता गौरव श्रृंगी, नगर मंत्री अजय यादव, आईटी प्रमुख निखिल सेन, मीडिया प्रमुख सोमेश छाबड़ा, कार्यलय प्रमुख चिराग संगत, सुमित सिंह रावत, टीकम सिंह रावत, विजय प्रजापत, विक्रम बंजारा, गिरिराज मीणा, करन बारेशा, चेतन बारेशा आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Don`t copy text!