Invalid slider ID or alias.

रावतभाटा-अवैध वसूली के खिलाफ अणुशक्ति श्रमिक संघ (भामसं ) का धरना 21 वे दिन भी धरना प्रदर्शन रहा जारी।

वीरधरा न्यूज़।रावतभाटा@ श्री पवन मेहर।


रावतभाटा। अणुशक्ति श्रमिक संघ ( भारतीय मजदूर संघ ) का श्रमिकों से ठेकेदारों द्बारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ 21 वें दिन भी रहा धरना प्रदर्शन जारी।

भारतीय मजदूर संघ महामंत्री कालूराम गर्ग ने बताया कि राजस्थान परमाणु बिजलीघर, हैवीवाटर प्लांट, एनएफसी प्लांट में श्रम कानूनों का उल्लंघन हो रहा है। जिसमें मेनेजमेंट मौन है। जिसके विरोध में भामसं का धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी महासंघ के महामंत्री कालूराम गर्ग ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को फोन पर अवगत करवाया दिया। उसको लेकर अखिल भारतीय ठेका मजदूर महासंघ भामसं के अध्यक्ष राधाकृष्णन, महामंत्री सचिन मैगाले व प्रतिनिधि मंडल ने गृहमंत्री अमित शाह व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलेंगे और रावतभाटा में जो धरना प्रदर्शन चल रहा है उसमें जन प्रतिनिधि की क्या भूमिका है उसकी भी जानकारी उनको सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच गई है।

25 फरवरी को 21वें दिन धरने को लेकर नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा से भी संगठन ने वार्ता की। नगर अध्यक्ष दशौरा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी हमेशा मजदूरों के साथ है। अणुशक्ति श्रमिक संघ के अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल ने कहा की हमारी लडाई शोषण के खिलाफ है। यह तो मैनेजमेंट है जो यहां के स्थानीय युवाओं को आपस मे लड़ाने का काम करता है। फुट डालो राज करो जैसी स्थिति रावतभाटा में हो रही है। मजदूरों को शोषण के खिलाफ एकता दिखानी चाहिए। जिससे दोषी ठेकेदारों पर मैनेजमेंट कारवाही कर सके। मैनेजमेंट के साथ 26 फरवरी को मेवाड़ गेस्ट हाउस में वार्ता बैठक तय की गई है। जिसमें सांसद प्रतिनिधि मंडल और तीनों मेनेजमेंट के साथ अणुशक्ति श्रमिक संघ भामसं की बैठक तय की गई है। सकारात्मक वार्ता की उम्मीद है।

25 फरवरी धरने पर जोतसिंह सोगरवाल के साथ क्रमिक अनशन पर संजय लोट, नरेश, दीपक मीणा, शंकर लाल, देवी शंकर अनशन पर बैठे।

इस दौरान कमल मीणा, राधेश्याम बागड़ी,चतुर्भुज सिंह, नंदकिशोर बागड़ी, महावीर प्रजापत, हीरालाल पवार, विशाल अहीर, भोमराज मेवाड़ा, नरेश मीणा सहित कई कार्यकर्ता रहे मोजूद

Don`t copy text!