Invalid slider ID or alias.

नावासिटी-भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, चाय की चुस्की के साथ की मीडिया से बात

वीरधरा न्यूज़।नावासिटी@ श्री मनोज गंगवाल।
नावासिटी। उपखंड मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जयपुर से मां भारती के लाल अमर शहीद शिवजीराम रेवाड़ की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में ग्राम चांडी तहसील मकराना जाते समय नावा चौराहे पर नागौर जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, नागौर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ऑडिट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरिराज पारीक, नावां पूर्व विधायक विजय सिंह चौधरी, नावां शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, मारोठ मंडल अध्यक्ष एवं नावां प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का कार्यकर्ताओं द्वारा पलक पावडे बिछाते हुए गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर स्वागत सत्कार किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए चाय की चुस्की के साथ सभी को अपने हाथों से चाय पिलाते हुए कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि 1990 के बाद सिर्फ एक बार कांग्रेस की प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है पिछले दो बार अशोक जी की जब जब सरकार आई है उसे पूर्ण बहुमत मिला नहीं। राजस्थान के पिछड़ेपन का मूल कारण यही है जब भी ऐसा अवसर आता है वह जुगाड की सरकार बनाते हैं और खास तौर पर बीएसपी उसमे कारक होती है बीएसपी को अनेतिक तरीके से मर्ज करते हैं निर्दलीयों का समर्थन लेते हैं फिर वही लोग सरकार को बारगेन करते हैं और इसके कारण जगह जगह कानून व्यवस्था कि स्थिति खराब हुई है गवर्नेंस पर इसका असर पड़ा है। राजस्थान की सरकार की अंतर्कलह से राजस्थान की आमजनता को परेशानी हुई है। किसानों की कर्ज़ माफी की मांग जनता ने नहीं की थी उल्टा इन्होंने चलाकर कहा था कि साठ लाख किसानों का एक लाख बीस हजार करोड़ रु का कर्ज माफ करेंगे इनकी कर्ज माफी का किसान आज भी इंतजार कर रहे हैं। देश की सबसे ज्यादा 27 प्रतिशत बेरोजगारी दर राजस्थान में है साढ़े छह लाख मुकदमे राजस्थान में पहली बार दर्ज हुए हैं। राजस्थान को शांतिप्रिय राज्य माना जाता था किंतु यह सरकार के कार्यों की बानगी है राजस्थान में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यह कहता है कि देश में सबसे ज्यादा बलात्कार 5310 राजस्थान में हुए है। हिन्दुस्थान में वैट के कारण महंगा पेट्रोल डीजल सिर्फ राजस्थान में हैं। 2023 में भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर राजस्थान में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। स्वागत के इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि चुन्नीलाल माली,आईटी प्रभारी नारायण वेष्णव भूणी,मंडल उपाध्यक्ष सुल्तान सिंह भूणी, मंडल महामंत्री निर्मल योगी, नगर पालिका अध्यक्ष शायरी देवी गांधी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश छापोला, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रकाश गांधी ,नगर पालिका उपाध्यक्ष आनंदी लाल कुमावत ,पार्षद महेश बोहरा, पार्षद एडवोकेट गोपाल सिंह ,पार्षद मोहन नागा, प्रह्लाद कुमावत ,आनंद कुमावत, सत्यनारायण लड्डा ,अशोक अटल, कुमावत समाज अध्यक्ष मदनलाल पिपलोदा, राजेश गोयल ,मंगल शर्मा ,कुलदीप शर्मा ,ललित मटोलिया ,बाबूलाल चोटिया सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

नावा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दो जगह हुआ स्वागत, भाजपाइयों में दिखी फूट –

भिवड़ानाडा बालाजी मंदिर के पास एडवोकेट मोहन लाल कुमावत, राधेश्याम पारीक, महेश गुरिया, प्रभु ठेकेदार, नटवर गौड, अशोक टेलर, गणेश कुमावत, गोपाल सोनी, अल्पना अग्रवाल, सोहन राजौरा, पीरु घोड़ेला, नरसी रेबारी, भैरू राम मारवाल, माला राम गुर्जर, पूसाराम माली, सुमन कुमावत, आसुराम मोरवाल, जयंत राजपुरोहित आदि भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया का किया भव्य स्वागत भिवड़ानाडा बालाजी मंदिर के सामने एकत्रित कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पदाधिकारियों को बदलने की प्रदेशाध्यक्ष के सामने रखी मांग अपनी नाराजगी जाहिर की जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मीडिया के कैमरे के सामने इस प्रकार की बात करने के लिए मना करते हुए जो भी बात है वह मेरे पास आकर करें कहा। दो जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को लेकर जहां स्थानीय स्तर पर भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में फूट स्पष्ट दिखाई दी वही कस्बे में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम रहा ।

Don`t copy text!