Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-फर्जी तरीके से अफिम का पटटा प्राप्त करने का मास्टर माईण्ड एक अभियुक्त गिरफतार।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@श्री मनोज सोनी।
निंबाहेड़ा।पुलिस अधीक्षक जिला चित्तौडगढ राजेन्द्र प्रसाद गोयल द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मतसिंह देवल व वृताधिकारी सुभाष चंद्र वृत निम्बाहेडा के सुपरविजन में फूलचंद पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर निम्बाहैडा ने बताया कि दिनांक 10.09.2020 को प्रार्थीया नानीबाई पुत्री आशाराम पत्नि रंगलाल धाकड उम्र 62 वर्ष निवासी जावदा सेकण्ड थाना सदर निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ ने उपस्थित थाना होकर एक टाईप शुदा रिर्पोट इस आशय की पेश कि मेरी माता श्रीमति भानी बाई के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करके असली के रूप में दुरपयोग कर फर्जी तरीके से अफिम का पटटा जारी करा दिया वगैरा रिपोट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान से फर्जी तरीके से अफिम का पटटा प्राप्त करने का मास्टर माईण्ड अभियुक्त शान्तिलाल पिता बदीलाल जाति धाकड उम्र 41 साल पेशा खेती निवासी चडोल थाना जावद जिला नीमच हाल कोचवा थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ (राज) को गिरफतार किया जाकर पी.सी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर फर्जी तरीके से अफिम का पटटा जारी करने वालों के सम्बंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।

Don`t copy text!