Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-वसुंधरा राजे के दौरे को लेकर रूपरेखा तैयार, जनप्रतिनिधियो ने लिया जायदा।

वीरधरा न्यूज़।भूपालसागर@ श्री शेख सिराजुद्दीन।

भूपालसागर।पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्दरा राजे सिन्धिया की मेवाड़ दर्शन यात्रा के दौरान मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम तीर्थ सांवलियाजी मंदिर पर शिरकत को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जूनलाल जीनगर, भुपालसागर प्रधान हेमेन्द्रसिंह राणावत सहीत जनप्रतिनिधि सांवलिया सेठ मंदिर पंहूचकर व्यवस्थाओ की जानकारी ली, साथ ही भुपालसागर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।  प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा मण्डल आकोला व भुपालसागर के समस्त जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता विधायक अर्जूनलाल जीनगर के नेतृत्व मे कपासन से सांवलिया जी पंहूचेंगे कार्यक्रम मे सम्मिलित होने को लेकर भाजपा मण्डल के समस्त कार्यकर्ताओं मे काफि उत्साह बना हूआ है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्दरा राजे सिंधिया मेवाड़ दर्शन यात्रा के दौरान 23 नवम्बर 2021, मंगलवार को प्रातः 10 बजे श्री सांवलिया मन्दिर शिरकत कर भगवान श्रीसांवलिया जी के दर्शन करेगी। इस अवसर पर भुपालसागर पंचायत समिति क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा वरिष्ठ नेता लीलाधर जोशी, उपप्रधान प्रतिनिधि देशराज गूर्जर, सरपंच प्रतिनिधि कांकरवा कर्नलसिंह, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार सोनी, भाजपा नेता ओम प्रकाश मेनारिया, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष वेणीराम जाट, सरपंच प्यारचंद्र भील, उपसरपंच विजय कुमार अग्रवाल, महिला मण्डल अध्यक्ष अभिलाषा शर्मा आदि  जनप्रतिनिधियो ने बैठक मे रूप रेखा तैयार की।

Don`t copy text!