Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़/ कपासन-विवाहिता ने नाता विवाह से मना किया तो युवक ने विषाक्त सेवन कर इहलीला समाप्त की।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@चौहान न्यूज़ एजेंसी

चित्तौड़गढ़। महिला ने नाता विवाह से मना किया तो युवक ने विषाक्त का सेवन कर की अहीलीला समाप्त। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव केसर खेड़ी चौराहे के समीप रविवार सुबह विद्यालय के खेल मैदान में एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिला। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो उसकी पहचान केसरखेड़ी निवासी संपत जाट (21) पुत्र मिट्ठूलाल जाट में हुई। ग्रामीणों ने मृतक के भाई को रतन लाल को फोन कर शव पड़ा होने की जानकारी दी। परिजनों ने मौके पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर डिएसपी गीता चौधरी थानाधिकारी हिमाषु सिह राजावत मौके पर पहुॅचे व घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को निजी वाहन में रख कर कपासन चिकित्सालय लाकर मुर्दाघर में रखवाया। इसी दौरान पुलिस ने अपनी तकनिकी टीम को सक्रिय कर अनुसंधान आरम्भ कर दिया। मोबाइल की कॉल डिटेल व व्हाटअप के आकडो को खंगाला शुरू किया। इस दौरान मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ नम्बरो को चिन्हीत किया गया। मोबाइल चलाने वालो को थाने बुलाया। जिसमें एक युवती का भी नम्बर था। जिसे मरने से पहले भी उसने विवाहीता को वीडियो कॉल किया था। युवती विवाहीत थी फिर भी मृतक उससे नाता विवाह करना चाहता था। हालांकी दोनो दोनों के बीच करीब 3-4 साल से अफेयर था। महिला के पति को पता लगने पर उसने पत्नी को छोड़ने की भी धमकी दी थी। इसके बाद भी दोनों छुपकर बात और मिला करते थे। लेकिन कुछ महीनों से महिला युवक से किनारा काट रही थी। शनिवार रात मरने से पहले युवक ने विवाहिता को फोन किया और साथ रहने को कहा था। महिला ने मना किया तो उसने वीडियो कॉल के दौरान ही जेब में रखा विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने महिला का बयान लिया है। जिसमें उसने बात को सच्चाई को छुपाते हुए युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया। कॉल डिटेल में फोन और मैसेज के बाद पुलिस ने सख्ताई बरती तो महिला ने सच उगला। युवक आईसक्रीम बेचने का धंधा करता था और पिछले एक महीने से घर पर ही था। मृतक के परिजनों ने उसके अफेयर के बारे में पता नहीं होने की बात पुलिस को कहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मरने से पहले महिला को किया था वीडियो कॉल केसर खेड़ी चौराहे के पास खेल मैदान में नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक गीता चौधरी और थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत पहुंचे। थानाधिकारी ने बताया कि युवक ने सल्फॉस खाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज निकाले तो एक विवाहित महिला से संबंध उजागर हुआ। महिला को थाने बुलाकर उसके बयान लिये है। महिला ने पहले पुलिस को सच्चाई नहीं बताई और मृतक युवक पर ही उसे तंग करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछा तो उसने पुरी कहानी बयां कर दी। महिला ने बताया कि शनिवार रात को भी उसने वीडियो कॉल कर अपने साथ चलने की बात कहीं, जिस पर उसने मना कर दिया था। इसके बाद मृतक ने वीडियो कॉल में ही उसको विषाक्त दिखाते हुए आत्महत्या कर ली। घर लेट जाने के कारण दरवाजा खोल कर ही सो जाते था परिवार मृतक के भाई रतन लाल जाट का कहना है कि उसका भाई शनिवार शाम 7 बजे घर से निकला था। रतन लाल का कहना है कि संपत रोज रात को 11 से 12 बजे घर आता था। उसके लेट आने के कारण घरवाले दरवाजा खोलकर ही सो जाते थे। संपत देर से आकर अपने कमरे में जाकर सो जाता था। इस कारण कल रात जब वह नहीं लौटा तो घर वालों को खबर नहीं लगी। सुबह जब ग्रामीणों का फोन आया कि उसके भाई का शव खेल मैदान में पड़ा हुआ है तो परिवार के लोग सकते में आ गए। उसके कमरे में जाकर देखा तो वह नहीं मिला। मौके पर जाकर देखा तो संपत के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शरीर पर किसी भी प्रकार का चोट का निशान भी नहीं था। उसका मोबाइल और कार्ड भी इधर-उधर पड़े थे। विषाक्त खाने से गर्मी लगने पर कपडे खोलने का अंदेषा- पुलिस ने बताया कि डॉक्टर का कहना है कि सल्फॉस खाने के बाद काफी घबराहट होती है। इस दौरान गर्मी भी लगती है। उसी दौरान युवक ने अपने कपड़े खोले होंगे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। हांलाकी पुलिस अव भी कई पहलुओ को ध्यान में रख कर अनुसंधान कर रही है।

Don`t copy text!