Invalid slider ID or alias.

सोनियाणा-शनिमहाराज आली में उमडा श्रद्वा का सैलाब, प्रन्धकारणी कमेटी ने किये माकुल इन्तजाम।

वीरधरा न्यूज़।सोनियाना@श्री कालु सेन।

सोनियाणा।शनिमहाराज मन्दिर पर शनिवार को दर्शनार्थियो का हुजुम उमड पडा, दर्शनार्थियो को शनिदेव के दर्शन के लम्बी लम्बी कतारो में खडा रह कर इन्ताजर करना पडा। शनिमहाराज प्रबन्धकारणी कमेठी द्वारा दर्शनार्थियो सोशियल डिस्टेस के आधार पर ही मन्दिर में प्रवेश दिया। वही सभी दर्शनार्थियो को सेनेटाईजर मशीन से होकर गुजारा गया। लम्बे समय के बाद शनिदेव के दर्शन खुलने से लोगो में काफी उत्साह देखा गया। परन्तु तेल चढाने पर लगी पाबन्दी के चलते कुछ मायुसी भी थी। कमेठी सचिव कालु सिह ने बताया कि दशनार्थियो की सुरक्षा के मददेनजर सीसीटीवी केमरो से सभी पर नजर रखी जा रही है। ताकि किसी भी दर्शनार्थी के साथ कोई अप्रिय घटना नही हो। वही चिकित्सा, छाया पानी की भी माकुल व्यवस्था कि गई। कमेठी के अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर ने बताया कि सरकार की गाईड लाइन के अनुसार ही आम जन को दर्शन करवाये जा रहे है। मुख्य मन्दिर, नवग्रह मन्दिर व तेलकुण्ड के पास भी स्वयसेवक लगा कर लोगो को सामाजिक दुरी बनाये रखने के निर्देश दिये गये है।
Don`t copy text!