Invalid slider ID or alias.

भदेसर-श्री साधु मार्गी जैन संघ के चुनाव सर्वसम्मति से हुए संपन्न, कोमल रूगलेचा अध्यक्ष मनोनीत।

वीरधरा न्यूज़।भदेसर@ श्री शेलेन्द्र जैन।


भदेसर। श्री साधु मार्गी जैन संघ भदेसरके 2 वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव रविवार को संघ सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुए।
संघ मंत्री कन्हैयालाल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ अध्यक्ष अशोक कुमार मोदी एवं संघ संरक्षक हिम्मतलाल नाहर की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई युवा संघ उपाध्यक्ष नवीन चपलोत के द्वारा मंगलाचरण दिया गया तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई सभी पदों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए।
जिसमें अध्यक्ष के रूप में कोमल चंद रूगलेचा, उपाध्यक्ष रमेश रूगलैचा, कोषाध्यक्ष अभय सरूपरिया, मंत्री महेंद्र खटोड़, सह मंत्री संजय मोदी, संघ विकास संयोजक अशोक रांका, धार्मिक शिक्षण आयोजन अशोक मोदी, विहार संयोजक हर्षित सियाल एवं संजय सरूपरिया, प्रचार मंत्री शैलेंद्र जैन, चिकित्सा सेवा संयोजक शैलेंद्र जैन व अंशुल खटोड़, महत्तम महोत्सव संयोजक विजय सरूपरिया, संघ संरक्षक मानक लाल खटोड़, पारसमल मोदी, शांतिलाल रूगलेचा, उदयलाल खटोड़, हिम्मतलाल नाहर को चुना गया।
बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष अभय मोदी के द्वारा आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया।
बैठक के पश्चात नवीन कार्यकारिणी को उपस्थित सदस्यों के द्वारा बधाई दी गई एवं महावीर स्वामी एवं आचार्य श्री राम गुरु के जय करो से भवन गूंज उठा।

Don`t copy text!