Invalid slider ID or alias.

शंभूपुरा आदित्य जन सेवा ट्रस्ट कोरोना से बचाव हेतु आस पास के गांवो में बांट रहा अजवाइन व कपूर का पाउडर।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा।डेस्क।

शंभूपुरा आदित्य जन सेवा ट्रस्ट द्वारा आयुर्वेदिक भारतीय संस्कृति पर आधारित कोरोना बचाव हेतु अजवाइन व कपूर के पाउडर बनाकर बुधवार को आस-पास के गांवो में बांटे गए।
इसमें लाडो स्वयं सहायता समूह द्वारा 5000 पाउडर की पोटली बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
आदित्य परिवार की मुखिया पद्मश्री राजश्री बिरला के दिशा निर्देश अनुसार एवं आदित्य इकाई अध्यक्ष भानु प्रकाश सिंह, मानव संसाधन हेड रुचिर मेहता आदित्य सीमेंट शंभूपुरा सावा के दिशा निर्देश पर आदित्य जन सेवा ट्रस्ट द्वारा आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा को ध्यान में रखते हुए आस-पास के गांवो में कपूर व अजवाइन की पोटली बनाकर ग्रामीणों को वितरण की गई।
वितरण में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित की गई।
Don`t copy text!