Invalid slider ID or alias.

व्यास राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के निर्विरोध प्रदेश सभाध्यक्ष व पुष्करणा माध्यमिक सचिव निर्वाचित जिला संगठन मंत्री ने दी जानकारी।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि संगठन का दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन दिनांक 21- 22 मई 2022 को उत्सव गार्डन बूंदी में आयोजित हुआ, प्रथम दिवस स्थाई समिति बैठक हुई जिसमे संगठन के विधान में भी कई बिंदुओं पर संशोधन प्रस्ताव लिए गए व सत्र 2022 -23 के लिए निर्वाचन आवेदन प्रक्रिया हुई।
द्वितीय दिवस को प्रातःकाल खुला सत्र, प्रस्ताव सत्र,तथा मुख्य सत्र का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री अशोक चांदना थे व अध्यक्षता बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने की। संगठन के महामंत्री अरविंद व्यास ने महामंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संरक्षक चौथमल सनाढ्य के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसके पश्चात निर्वाचन की घोषणा की गई जिसमें गंगरार चित्तौड़गढ़ निवासी अरविंद व्यास निर्विरोध प्रदेश सभाध्यक्ष एवं रमेशचंद्र पुष्करना माध्यमिक सचिव निर्वाचित हुए। अरविंद व्यास शिक्षक संघ राष्ट्रीय में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं चित्तौड़गढ़ जिले के जिला मंत्री, जिला अध्यक्ष के बाद उदयपुर संभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। प्रदेश कार्यकारिणी में लगातार 5 वर्ष तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष व चार बार प्रदेश महामंत्री पद पर कार्य करते हुए संगठन में समर्पण के कारण वर्तमान मे प्रदेश सभाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। जैसे ही निर्वाचन की घोषणा हुई अरविंद व्यास का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। चित्तौड़गढ़ जिले की ओर से भी वहां उपस्थित मिडिया प्रकोष्ठ के गोपाल लाल शर्मा, जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, जिला सभाध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित, जिला मंत्री प्रकाश चन्द्र बक्षी, जिला कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करना, बड़ीसादड़ी से कैलाश चंद्र मालू, रणजीत राय ,महेंद्र जैन कपासन से राजेंद्र कुमार व्यास, शांतिलाल बेगू से कमलेश उपाध्याय, हमीर सिंह ,भंवर सिंह भदेसर से शंकरलाल भांबी, सुनील भारद्वाज , गगंरार के उधम सिह, ईश्वर लाल, नारायण लाल सुथार डूंगला से वर्दी सिंह सहित प्रदेश महासमिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने अरविंद व्यास को 101 किलो की माला पहनाकर व माध्यमिक सचिव पद पर निर्वाचन हुए रमेशचन्द्र पुष्करना दोनों का ही जोरदार स्वागत किया गया। व्यास के संगठन के सर्वोच्च पद प्रदेश सभाध्यक्ष बनने पर चित्तौड़गढ़ जिले के शिक्षकों सहित सम्पूर्ण राजस्थान के शिक्षकों में हर्ष की लहर फैल गई।

Don`t copy text!