Invalid slider ID or alias.

झगड़ा खूनी संघर्ष में बदला, एक मजदुर की मौत आधा दर्जन घायल

वीरधरा न्यूज़। राजसमंद
राजसमंद में आज देखते ही देखते दो यूनियनो के बीच की झड़प खुनी संघर्ष में तबदील हो गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह से फैक्ट्री में किसी बात को लेकर दोनो यूनियानों के कार्यकर्ताओं के बीच बोला चाली हो रही थी।
एक मजदूर ने बताया कि जब दोपहर में दो बजे ड्यूटी खत्म हुर्ह तो उसी दौरान गेट से बाहर आते समय आपस में मजदूरो के बीच धक्का मुक्की शुरू हुई और इस छोटे से विवाद ने बड़ा विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि गाली गलोच और एक दुसरो को धक्का देने के बाद बढते हुऐ झगडेे में कुछ हथियारों का भी उपयोग होना बाताया है।

मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हुए तो वहीं एक मजदूर को गम्भींर हालात में आरके अस्पताल मेे भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूर संघ का होकर सौ फिट रोड़ राजसमंद निवासी गोपाल शेखावत बताया जा रहा है। जेके फैक्ट्री में कांकरोली के अलावा पुलिस लाइन से जाप्ता बुलाकर तैनात कराया गया है। वहीं अस्पताल के बाहर भी दोनो गुटों के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दुसरे पर आक्षेप लागाते पाऐ गऐं।

Don`t copy text!