Invalid slider ID or alias.

राजसमंद-आप ने शुरू किया राजसमंद लोकसभा में सदस्यता अभियान।

 

वीरधरा न्यूज़।राजसमंद@डेस्क।

राजसमंद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक और राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने राजस्थान में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
राजसमंद लोकसभा की नाथद्वारा विधानसभा के खमनोर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। मीटिंग में कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई।
आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए 8080809064 पर मिस कॉल कर सकते हैं। इन सभी साथियों की मदद से आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से राजस्थान चुनाव लड़ेगी। हम राजस्थान में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
इस दौरान लोकसभा पर्यवेक्षक, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र सनाढ्य, संभाग कोऑर्डिनेटर अमित वर्मा, पूर्व उदयपुर संभाग यूथ विंग अध्यक्ष पप्पू लाल कीर, राजसमंद सोशल मीडिया इंचार्ज कपिल जैन, खमनोर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्मेश चंदेल, रतन चंदेल आदि उपस्थित थे।

Don`t copy text!