Invalid slider ID or alias.

डुंगला- अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति विसर्जन कार्यक्रम आयोजित हुआ

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@ श्री अमन अग्रवाल।


डुंगला।गणपति महोत्सव समिति चिकारड़ा द्वारा गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा से पूर्व गणपति की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही प्रातः 10 बजे गणपति चौक से शुभ मुहूर्त में गणपति जी को रथ में विराजित किया गया। जहां से विसर्जन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा में 12 अश्व अपनी कला दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे। वही पीछे ऊंट चल रहे थे। उसके पीछे ऊंट गाड़ी में झांकियां शोभायमान लग रही थी। उसके पीछे शिव पार्वती झांकी के साथ यह गाड़ी में गुजरात के कलाकारों द्वारा डांस करते हुए दिखाया गया। इसके पीछे दो तोप अलग अलग गाड़ियों में रखी हुई थी जिससे गुलाल फूल उड़ाए जा रहे थे। इसके साथ शिव तांडव का रथ चल रहा था। इसके पीछे महिलाएं पुरुष नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। इसके पीछे 2 गणपति की मूर्ति रथ में विराजमान थी। 10:00 बजे गणपति चौक से निकलकर बस स्टैंड पर 2:00 बजे पहुंचे। बैंड बाजों की धुन पर जमकर नृत्य किया। शिव तांडव को लेकर खेल का मंचन किया गया। इस मंचन के साथ ही ग्रामीणों ने गणपति के भजनों पर झूम उठे। इसके साथ ही बस स्टैंड पर बांधी मटकी भी पिरामिड बनाकर फोड़ी गई। यहां से जुलूस उदयपुर निंबाहेड़ा रोड होते हुए सांवरिया जी चौराहा पहुंचे। बांधी मटकी को पिरामिड बनाकर फोड़ा गया। इस मौके पर ग्रामीणों का जोश जबरदस्त दिखा। इस मौके पर गणपति उत्सव समिति के सदस्यों नें शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखी। ग्रामीणों ने इस मौके पर एक ड्रम दूध का उपयोग किया। इस ड्रम को रखने के लिए एक वाहन का अलग से प्रयोग किया गया। ग्रामीणों ने विभिन्न प्रकार की 10 क्विंटल से अधिक गुलाल का उपयोग किया। गुलाब के 5 क्विंटल से अधिक फूलों का उपयोग किया गया। उन्होंने शोभायात्रा में छतों से पुष्प वर्षा कर भगवान गणपति को विदा किया। शोभायात्रा में महिला पुरुष बालक बालिकाएं नवयुवक नवयुवक जबरदस्त थिरकते रहे। ग्रामीणों भक्तों के लिए भामाशाह द्वारा जगह जगह जलपान की व्यवस्था की गई। पूर्णिमा के अवसर पर 3 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी बनाई गई। इस व्यवस्था को लेकर डूंगला टीडीआर नारायण लाल नंगारची, मंडपिया एसएचओ ओम सिंह चुंडावत अपने पूरे लवाजमे के साथ डेरा डाले हुए थे। यातायात व्यवस्था को लेकर गणपति उत्सव समिति के सैनिक के साथ पुलिस के जवान तैनात रहे। यातायात व्यवस्था को कुछ समय के लिए डाइवर्ट रूठ से निकाला गया। 5:00 बजे बस स्टैंड से काबरा डैम की ओर जुलूस ने प्रस्थान किया। जहां पर अशोक दास द्वारा पूजा अर्चना के साथ काबरा डैम में गणपति जी का विसर्जन किया गया। जहां पर गणपति भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस जल्दी आना से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। जहां पर भी ग्रामीणों ने जमकर नृत्य का आनंद लिया। गणपति कार्यक्रम में लगभग पाच हजार से अधिक पब्लिक थी। इससे पूर्व शुक्रवार रात्रि में गरबा के अंतिम दिवस पर भव्य आतिशबाजी की गई गुजरात के कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डूंगला उपखंड विकास अधिकारी मामराज मीना, अतिरिक्त विकास अधिकारी संजय वैष्णव, पत्रकार राजेंद्र मोगरा थे।
कार्यक्रम के अंत में गणपति महोत्सव समिति के अध्यक्ष उदय लाल गुर्जर ने सभी बच्चों के साथ कलाकारों, ग्रामीणों, सभी अधिकारी वर्ग, अतिथियों का, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जिसने भी सहयोग किया उसका धन्यवाद ज्ञापित किया।

Don`t copy text!