Invalid slider ID or alias.

महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर का नवनिर्वाचित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

वीरधरा न्यूज़।भदेसर@ श्री शेलेन्द्र जैन।

महावीर इंटरनेशनल शाखा भदेसर का नवनिर्वाचित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित वीतराग भवन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
संस्था के एमआई फैलो सदस्य हरक लाल बसेर, पूर्व अध्यक्ष रमेश बसेर, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, संस्था अध्यक्ष सोहनलाल गेलड़ा, संस्था सचिव उदय सिंह भाटी के द्वारा दीप प्रज्वलन की रस्म अदा की गई l तत्पश्चात एमवाई फेलो सदस्य हरक लाल बसेर के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव को शपथ दिलाई गई l
इसी दौरान संस्था के चार सदस्य नए बने उन्हें भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई l
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहनलाल गेलड़ा के द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य सब की सेवा सबको प्यार करना है इसी को ध्यान में रखते हुए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलना है सेवा का कार्य चाहे छोटा हो चाहे बड़ा वह मायने नहीं रखता है हर सदस्य को सेवा भाव रखते हुए संस्था को आगे बढ़ाना है।
समारोह में संस्था अध्यक्ष संस्था सचिव एवं एम आई फेलो सदस्य के साथ साथ पूर्व अध्यक्ष रमेश बसेर पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह मेहता पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र जैन सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
अंत में संस्था के पूर्व अध्यक्ष भारत सिंह मेहता के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया आभार प्रदर्शन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया एवं स्नेह भोज का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव उदय सिंह भाटी के द्वारा किया गया।

Don`t copy text!